फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस से जुड़ी ये खबर BPL परिवार की महिलाओं के लिए लाई खुशखबरी

Fri, 18 May 2018 09:14 AM IST
नवीन उपाध्याय, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 5
Ujjwala scheme
बीपीएल परिवार की महिला के लिए रसोई गैस से जुड़ी ये खबर खुशखबरी लेकर आई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने पूर्व के आदेश और सॉफ्टवेयर में संशोधन कर दिया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
lpg
बीपीएल परिवार की अकेली महिला सदस्य को भी अब उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिलेगा। अमर उजाला ने आठ मई के अंक में प्रथम पृष्ठ पर ‘घर में अकेली सदस्य हैं तो नहीं मिलेगा गैस कनेक्शन’ हैडिंग से खबर प्रकाशित की थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
lpg
अल्मोड़ा गैस एजेंसी के प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने पूर्व के आदेश और सॉफ्टवेयर को संशोधित कर दिया है।

 

4 of 5
LPG Gas Cylinder
उन्होंने बताया कि गैस एजेंसी की टीम ने बुधवार को हवालबाग विकासखंड के ढैली गांव जाकर रेवती देवी, पार्वती देवी, पनुली देवी और लीला देवी से फॉर्म भरवाए गए हैं, जबकि एक अन्य महिला घर पर नहीं थी। उसका भी फार्म मंगवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं को जल्द ही रसोई गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ujjwala scheme
उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवार की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के पूर्व के आदेशानुसार गैस कनेक्शन लेने के लिए दो आधार नंबर देना अनिवार्य था। ऐसे में बीपीएल परिवार की अकेली महिला सदस्य को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें