फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर, जल्दी उठाइए फायदा

Thu, 15 Feb 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
पासपोर्ट - फोटो : SELF
पासपोर्ट बनवाने का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने के इच्छुक हैं तो खबर पढ़ लीजिए और फायदा उठाइए।

 
विज्ञापन

2 of 6
इंडियन पासपोर्ट
विदेशों में रोजगार और सैर सपाटा के अलावा लोग एक-दूसरे की देखादेखी भी पासपोर्ट बनवा रहे हैं। आवेदकों की भीड़ को देखते हुए देहरादून के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को हर महीने में अवकाश के दिन अलग से पासपोर्ट मेला लगाना पड़ रहा है। इस बार 20 जनवरी को लगने वाले मेले में 450 पासपोर्ट बनाए जाएंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के मुताबिक, कल प्रदेश में एक दिन में अब तक का सबसे अधिक पासपोर्ट बनाने का रिकॉर्ड बनेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
इंडियन पासपोर्ट
पासपोर्ट कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2013 में उत्तराखंड में 51458 और 2017 में तक 88819 पासपोर्ट बनाए गए। बीते पांच वर्षों में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में करीब 72 फीसदी वृद्धि हुई है। वर्ष 2016 में 72128 लोगों ने पासपोर्ट बनवाए थे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा का कहना है कि पासपोर्ट के आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
 

4 of 6
indian passport
उनकी सहूलियत के लिए हर महीने पासपोर्ट मेला लगाया जा रहा है। मेले में ऑनलाइन आवेदन करने वालों को हाथों हाथ पासपोर्ट बनाने की औपचारिकताएं पूरी कर सप्ताहभर में पासपोर्ट जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को हाथीबड़कला स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में आयोजित होने वाले मेले में 450 पासपोर्ट बनाए जाने हैं। 400 आवेदकों को अप्वाइंटमेंट जारी हो गए हैं। 19 जनवरी तक सभी आवेदकों को अप्वाइंटमेंट जारी हो जाएंगे। अप्वाइंटमेंट कंप्यूटर सिस्टम से जनरेट किए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
पासपोर्ट
केंद्र सरकार अभी तक हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को सब्सिडी देती थी। सब्सिडी मिलने के कारण भी मुस्लिम समुदाय के लोग हज यात्रा पर जाने के लिए पासपोर्ट बनवाते थे, लेकिन अब सब्सिडी खत्म होने के बाद हज यात्रा के मकसद से पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में कमी आएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडियन पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने के लिए कागजी औपचारिकताएं बेहद सरल हो गई हैं। विदेशों के लिए फ्लाइटें भी सस्ती हैं। ऑफ सीजन में विदेश घूमने के लिए सस्ते पैकेज मिलने से भी पासपोर्ट आवेदकों की संख्या बढ़ी है। भविष्य में हल्द्वानी, रुद्रपुर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और पौड़ी में डाक विभाग के सहयोग से पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में पासपोर्ट बनेंगे।
- ऋषि अंगरा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें