फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वेरिफिकेशन के बिना भी मिल जाएगा पासपोर्ट, बस पूरी करनी होगी ये शर्त

Thu, 15 Feb 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
indian passport
अब पासपोर्ट बनवाना और ज्यादा आसान हो गया है। सरकार ने एक नियम में बदलाव किया है, जिसके बाद अब पासपोर्ट बनाना बेहद आसान हो गया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
इंडियन पासपोर्ट
अब तत्काल कोटे में पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने वाले किसी भी आवेदक को सत्यापन प्रमाणपत्र देने की जरूरत को खत्म कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
आधार कार्ड
केवल आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पोस्ट ऑफिस पासबुक, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाणपत्र आदि में से कोई दो दस्तावेज लगाने से काम चल जाएगा। इसके साथ ही आवेदक को आपराधिक प्रष्ठभूमि न होने का स्वयं घोषित शपथपत्र लगाना होगा।
 

4 of 6
इंडियन पासपोर्ट
यह भी कहा गया कि डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, एसपी, असिस्टेंट कमिशनर, तहसीलदार हर व्यक्ति की इन तक पहुंच नहीं होती। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को जमा करता है, तो इनकी जरूरत नहीं होगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
पासपोर्ट - फोटो : SELF
आवेदक को तत्काल पासपोर्ट लेने के लिए आधार कार्ड लगाना होगा। इसके साथ में संलग्नक ई लगाना होगा और 12 लिस्टेड डॉक्यूमेंट्स में से कोई दो डॉक्यूमेंट देने होंगे। 18 साल से कम उम्र के आवेदकों को स्टूडेंट फोटो आईडेंटिटी कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट या राशन कार्ड लगाना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्राइम - फोटो : amar ujala
तत्काल पासपोर्ट 3 दिनों के अंदर किसी भी आवेदक को इश्यू कर दिया जाता है। सामान्य पासपोर्ट के लिए जहां 1500 रुपए तो वहीं तत्काल पासपोर्ट के लिए 3500 रुपए फीस देना होती है। सामान्य पासपोर्ट जारी होने में कई बार 40 दिनों तक का समय लग जाता है सबसे ज्यादा देरी पुलिस वेरिफिकेशन में होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें