फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट के इस फैसले से राशनकार्ड धारकों को होगा बड़ा फायदा, पढ़े जरूरी खबर

Thu, 07 Sep 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
कैब‌िनेट के इस फैसले से तमाम राशनकार्ड धारकों को बड़ा फायदा होगा। सरकार ने राशन को लेकर एक अहम न‌िर्णय ल‌िया है। आगे पढ़‌िए क्या होगा फायदा...
विज्ञापन

2 of 6
money - फोटो : money
राज्य खाद्य योजना के कार्डधारकों को नवंबर माह से गेहूं और चावल की मात्रा के मूल्य के बराबर धनराशि डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत सीधे उनके खाते में जाएगी। कैबिनेट ने राज्य खाद्य योजना के  लगभग 11 लाख कार्डधारकों को नवंबर से डीबीटी का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
trivendra singh rawat
अंत्योदय योजना के कार्डधारकों को मिलने वाली चीनी की सब्सिडी भी खाते में डाली जाएगी। प्रदेश में राज्य खाद्य योजना अक्तूबर, 2015 से लागू है। इस योजना में 11 लाख कार्डधारक शामिल हैं। योजना नवंबर 2016 में बंद हो गई थी। 

4 of 6
ration card
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मई, 2017 से योजना फिर से शुरू हुई थी, लेकिन चावल और गेहूं की कीमतों कुछ इजाफा कर दिया था।  वर्तमान इस योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्ड पर 8.60 रुपये प्रतिकिलो की दर से पांच किलो गेहूं और 15 रुपये प्रति किलो की दर से 10 किलो चावल वितरित की जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
rice
नवंबर से अब कार्डधारकों को चावल और गेहूं की मात्रा के मूल्य के बराबर की राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।  एक अनुमान के मुताबिक राज्य खाद्य योजना के कार्डधारकों के खाते में लगभग दो सौ रुपये की सब्सिडी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : demo pic
इसके अलावा अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को प्रतिमाह 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से एक किलो चीनी उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना के कार्डधारकों को एक नवंबर से चीनी की मात्रा के बराबर की राशि उनके खाते में डाली जाएगी। योजना की समीक्षा छह माह के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें