देश के सबसे बड़े बैंकों में शुमार स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया एकाउंट शुरु किया है। इस एकाउंट में आपको बहुत कुछ खास मिलेगा। जानिए क्या...
विज्ञापन
2 of 5
bank holiday
इस नए अकाउंट के तहत अकाउंट होल्डर्स को तमाम तरह की वैसी सुविधाएं मिल रही हैं जिस तरह की सुविधाएं अन्य सेविंग अकाउंट पर है। इस खाते की सबसे बड़ी खासियत है कि इसके लिए किसी तरह का मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बैंक अधिकारियों के मुताबिक, इस खाते पर भी सालाना उतना ही ब्याज दिया जाता है जितना स्टेट बैंक के दूसरे बचत खातों पर मिलता है। एसबीआई के बीएसबीडी एकाउंट को भी अन्य खातों की तरह आसानी से खोला जा सकता है।
4 of 5
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
बता दें कि, अन्य खातों की तरह इस खाते के लिए भी केवायसी नियम जरूरी हैं। यह खाता सिंगल या ज्वाइंट खोला जा सकता है और स्टेट बैंक की देश में मौजूद सभी शाखाओं में इसे खोलने की सुविधा है।
इस खाते पर भी दूसरे खातों की तरह रूपे डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग की सुविधा दी दी जाएंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस खाते को खोलना है तो ग्राहक का एसबीआई में कोई दूसरा खाता नहीं होना चाहिए। अगर है भी तो यह चार हफ्तों में बंद करना होगा।