कॉमन सर्विस सेंटर
सामान्य सेवा केंद्र बनाने के तहत सभी राशन की दुकानों में लैपटॉप, प्रिंटर और बायोमीट्रिक डिवाइस लगाई जाएगी। इससे एक तरफ लोगों को पारदर्शी तरीके से राशन मिलेगा साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। राशन की दुकानों पर बिजली, पानी के बिल जमा करने से लेकर मोबाइल रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी।