फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब नहीं होगी टेंशन

Wed, 07 Mar 2018 07:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
रेलवे - फोटो : amar ujala
ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडियन रेलवे की इस सौगात से महिलाएं सफर के दौरान सुरक्षित महसूस करेंगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
इस योजना के तहत सुपरफास्ट, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच में महिलाओं के लिए विशेष कंपार्टमेंट बनाए जाएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
वहीं विशेष कंपार्टमेंट में लेडीज कोटे से बुक की गई महिला यात्रियों एवं ग्रुप बुकिंग कराने वाली महिला यात्रियों को एक ही कूपे में छह सीटें आवंटित की जाएंगी। इससे उनका एक विशेष कंपार्टमेंट बन जाएगा। इसमें किसी भी पुरुष यात्री को सीट नहीं मिलेगी।

 

4 of 6
Pregnant
वेटिंग लिस्ट के समय गर्भवती महिला को पुरुष यात्री की जगह ऑटोमेटिक कंफर्म बर्थ अलॉट की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में सभी जोनल रेलवेज को रिजर्वेशन सिस्टम में नए बदलाव जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
train
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अभी 45 व इससे अधिक उम्र की महिलाओं को लेडीज कोटे के तहत लोअर व कंफर्म बर्थ का लाभ मिलता है, लेकिन यह बर्थ अलग-अलग कोच में अलॉट की जाती है। इससे उन महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है, जो ग्रुप बुकिंग के जरिए टिकट लेती हैं या जो अकेले यात्रा करती हैं, लेकिन अब जल्दी ही अकेले, ग्रुप के साथ या गर्भवती महिलाओं को एक ही कंपार्टमेंट में सीटें अलॉट की जाएंगी। इससे वे खुद को असुरक्षित एवं असहज महसूस नहीं करेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
सुपरफास्ट, मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों के सेकंड व थर्ड एसी के प्रत्येक कोच में तीन लोअर बर्थ का कोटा महिलाओं के लिए रिजर्व होगा। ऐसा गरीब रथ ट्रेनों में भी लागू होगा। इसके अलावा अब राजधानी, दुरंतो जैसी प्रीमियम क्लास ट्रेनों के थर्ड एसी के प्रत्येक कोच में महिलाओं के लिए चार बर्थ रिजर्व रखी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें