मानसी नेगी
- फोटो : अमर उजाला
आसान नहीं था मानसी के लिए घर से बाहर निकलना
मानसी नेगी ग्रामीण परिवेश के परिवार से आती है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसके लिए खेलों में घर से बाहर निकलना आसान नहीं था। मानसी ने बताया कि घर में काफी बहाने बनाकर अभ्यास के लिए आती थी। घर से बाहर जाने पर परिवार वाले चिंतित हो जाते थे, लेकिन उसने परिवार को विश्वास में लिया। स्कूल स्तर से फर्राटा दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।