फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरियों को शादी के लिए करना पड़ेगा इंतजार, स्वयंवर में आई यह अड़चन

Mon, 22 Jan 2018 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
goat marriage - फोटो : amar ujala
बकरियां भी अब शादी करने जा रही है। भले ही यह बात सुनने में थोड़ी अटपटी लगे, लेकिन यहां यह सच में होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
बकरी खा गई दो-दो हजार के नोट
उत्तराखंड राज्य के धनोल्टी में बकायदा बकरी स्वयंवर का आयोजन रखा गया है। पशुपालन विभाग ने 23 से 24 फरवरी को धनोल्टी में बकरी स्वयंवर का आयोजन रखा है। इसमें पूरे वि‌धि विधान और रीति रिवाजों के साथ बकरियों का स्वयंवर होगा। लेकिन बकरियों को शादी करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 6
goat marriage
अपने तरह के इस अनोखे आयोजन को लेकर प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्रियों के बीच तकरार बढ़ने के कारण स्वयंवर में अड़चन आ गई है।  कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी आपत्ति जताई है। जिससे पशुपालन मंत्री रेखा आर्या ने भी बकरी स्वयंवर को लेकर सोमवार को रखी प्रेसवार्ता भी ‌स्‍थगित कर दी।

4 of 6
goat marriage
पशुपालन विभाग की ओर धनोल्टी में 23 और 24 फरवरी को पहली बार वृहद स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  कार्यक्रम का मकसद बकरियों का नस्ल सुधार है। दोनों कैबिनेट मंत्रियों के बीच तकरार के चलते बकरी स्वयंवर का आयोजन अटक गया है।
विज्ञापन

5 of 6
goat marriage
संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि मुझे कार्यक्रम का निमंत्रण मिला था। पशुओं के नस्ल सुधार के कार्यक्रम में मुझे किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। लेकिन स्वयंवर शब्द पर उन्होंने अपनी आपत्ति जताई है। मैं प्रदेश का संस्कृति मंत्री भी हूं। स्वयंवर में वेद मंत्र का उच्चारण किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
goat marriage
वहीं पशुपालन मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि बकरी स्वयंवर को लेकर सतपाल महाराज की आपत्ति की जानकारी मुझे नहीं है। उन्होंने मुझसे कोई बात भी नहीं की है। कार्यक्रम को लेकर अभी तक केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह से समय नहीं मिल पाया है। उनका समय मिलते ही कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। बकरी स्वयंवर का आयोजन भी होगा। प्रदेश में इस तरह के आयोजन पहले भी हो चुके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें