फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल वार्मिंग के कारण यहां हो गया कुछ ऐसा, कि देखने वाले भी नहीं कर पा रहे यकीन

Fri, 16 Mar 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
burans
यहां ग्लोबल वार्मिंग के कारण यहां जो हुआ उसे देखकर हर कोई हैरानी में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
burans
पैनखंडा क्षेत्र में लाल बुरांश के बीच सफेद बुरांश का खिलना कौतूहल का विषय बना हुआ है। आसपास के लोग सफेद बुरांश को देखने के लिए यहां आ रहे हैं। हालांकि वनस्पति विज्ञानी निचले क्षेत्रों में सफेद बुरांश खिलने के लिए जलवायु परिवर्तन को कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
burans
लाल बुरांश आमतौर पर समुद्र तल से दो हजार से 2200 मीटर की ऊंचाई के क्षेत्रों में खिलता है, जबकि सफेद बुरांश उच्च हिमालय क्षेत्र में 2300 से 2500 मीटर की ऊंचाई की जलवायु में पाया जाता है।

4 of 5
buransh
मगर इन दिनों ब्लॉक के सेलंग गांव के जंगलों में लाल बुरांश के फूलों के बीच सफेद बुरांश अपनी छटा बिखेर रहा है। बता दें कि, बुरांस एक औषधीय पौधा भी है। जो कई गंभीर रोगों के इलाज में प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
buransh
पीजी कॉलेज गोपेश्वर के वनस्पति विज्ञान के प्रवक्ता डा. विनय नौटियाल का कहना है कि सफेद बुरांश उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाली वानस्पतिक प्रजाति है। यदि यह निर्धारित क्षेत्र से अन्यत्र जलवायु में उग रहा है तो यह जलवायु परिवर्तन के कारण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें