फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में चटख धूप के बाद खिसकने लगे हिमखंड, बर्फ हटा रहे मजदूरों की जान को खतरा, तस्वीरें...

Sun, 21 Apr 2019 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ में टूटकर गिरते हिमखंड - फोटो : अमर उजाला
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट के बीच पसरे ग्लेशियर मुश्किलों का सबब बनते जा रहे हैं। चटक धूप में ग्लेशियर टूटकर तेजी से खिसक रहे हैं, जो बर्फ हटाने में जुटे मजदूरों के लिए खतरा बने हैं। ऐसे में आगामी दिनों में पैदल मार्ग पर आवाजाही में दिक्कतें हो सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ में टूटकर गिरते हिमखंड - फोटो : अमर उजाला
आगामी नौ मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर डीडीएमए लोनिवि के 150 मजदूर 24 मार्च से गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच जमा बर्फ को साफ कर रास्ते आवाजाही लायक बनाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में टूटकर गिरते हिमखंड - फोटो : अमर उजाला
वहीं रामबाड़ा से रुद्रा प्वाइंट तक नौ किमी क्षेत्र के बीच भैरव गदेरा, टीएफ चट्टी, कुबेर नाला, हाथनी गदेरा सहित पांच ग्लेशियर जोन सबसे खतरनाक बने हैं। यहां चटक धूप में ग्लेशियर का ऊपरी हिस्सा टूट रहा है, जो तेजी से खिसकते हुए नीचे रास्ते पर पहुंच रहा है। 

4 of 5
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में बर्फ सफाई में जुटे मजदूरों के लिए निरंतर खतरा बना हुआ है। बीते छह वर्षों में इस बार पैदल मार्ग पर कई फीट बर्फ पड़ी है, जिस कारण यहां ग्लेशियर सक्रिय हो गए हैं। इधर, डीडीएमए के सहायक अभियंता दीपचंद्र नवानी ने बताया कि पांचों ग्लेशियर प्वाइंट 40 से 45 फीट लंबाई क्षेत्र में फैले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में इन स्थानों पर सतर्कता के साथ कार्य करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे मौसम ठीक होगा, यहां कार्य करना उतना ही मुश्किल होगा, क्योंकि धूप में ग्लेशियर ज्यादा तेजी से चटकते हुए नीचे की तरफ खिसकेंगे। ऐसे में यात्रा के दौरान पैदल मार्ग से धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी इन स्थानों पर सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें