फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरो फिगर के चक्कर में ये हो गया लड़कियों का हाल, चेकअप में खुलासा

Wed, 21 Sep 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
blood donation in mkp - फोटो : AmarUjala
जीरो फिगर के चक्कर में लड़कियों का क्या हाल हो गया है ये चौंकाने वाली बात देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज में रक्तदान के पहले किए गए चेक अप में सामने आई। ज्यादातर लड़कियों के साथ एक ही समस्या थी।
विज्ञापन

2 of 7
blood donation in mkp - फोटो : AmarUjala
शिविर में यूं तो 200 से अधिक छात्राएं रक्तदान करने आईं, लेकिन इनमें से ज्यादातर छात्राएं कम वजन की वजह से रिजेक्ट हो गईं। 20 से अधिक छात्राओं का वजन तो 30 से 35 किलो के बीच था।
विज्ञापन

3 of 7
blood donation in mkp - फोटो : AmarUjala
कॉलेज की वरिष्ठ शिक्षिका डॉ. गीता बलोदी ने बताया कि कई दिन से छात्राएं रक्तदान के प्रति उत्साहित थीं। वह रक्तदान करने आईं, लेकिन नहीं कर पाई। दरअसल, इनमें से 20 से अधिक छात्राएं तो 30 से 35 किलो वजन के बीच की थीं।

4 of 7
blood donation in mkp - फोटो : AmarUjala
वहीं 30 से अधिक छात्राओं का वजन 35 से 40 किलो तक था। इसके अलावा भी अधिकतर छात्राओं में हीमोग्लोबिन की भारी कमी पाई गई और वह रक्तदान नहीं कर पाईं।
विज्ञापन

5 of 7
blood donation in mkp - फोटो : AmarUjala
इसके पीछे छात्राओं के स्लिम ट्रिम रहने के लिए संतुलित खानपान को वजह बताया जा रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि छात्राओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

6 of 7
blood donation in mkp - फोटो : AmarUjala
ताजे फल और सब्जियां खाएं। खासकर हरी सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं। मौसमी फल भी अनिवार्य तौर पर खाना शुरू कर देना चाहिए। वजन ज्यादा कम हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
blood donation in mkp - फोटो : AmarUjala
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. इंदु सिंह ने कहा कि जल्द दून अस्पताल से बात कर अंडर वेट और एनिमिक छात्राओं के लिए अलग से शिविर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें