उत्तराखंड के काशीपुर में रेप के बाद किशोरी की दर्दनाक हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साई भीड़ ने आपा खो दिया और मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस फोर्स को मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
rape
ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में खेत में घास काटने गई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
3 of 5
police
रविवार को गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने क्षेत्र के कुंडेश्वरी चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। मृतक किशोरी के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
4 of 5
police
इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को उन पर लाठियां भांजनी पड़ी। इस दर्दनाक घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है।
जानकारी के मुताबिक काशीपुर के गुलजारपुर गांव निवासी एक किशोरी शनिवार शाम को खेत में घास काटने गर्इ थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।