देहरादून के बालावाला स्थित मूकबधिर विद्यालय में गुरुवार को सुबह सांप निकलने से अफरातफरी मच गई। तस्वीरें देखिए... सूचना पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा। स्कूल में सुबह करीब 10 बजे एक कोबरा सांप निकला। इसकी भनक लगते ही शिक्षकों और बच्चों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्कूल इंचार्ज नितिन सेमवाल ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। इसी बीच सांप एक बिल में घुस गया। लेकिन, टीम ने बिल में पानी डालकर दो घंटे की मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला और पकड़ कर जंगल में छोड़ा। रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि जोशी ने बताया कि सांप पिछले दो माह से स्कूल परिसर में रहे रहा था। रेस्क्यू टीम में रवि जोशी के अलावा उमाशंकर शामिल थे।