फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे अपने PF खाते की जानकारी चाहिए, तो टेंशन छोड़िए बस इस नंबर पर फोन मिलाएं

Mon, 16 Apr 2018 07:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
Mobile User
घर बैठे अपने पीएफ खाते के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो यहां कॉल करें...
 
विज्ञापन

2 of 7

अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन(ईपीएफओ) में अंशधारक हैं तो आप अपना अब तक जमा पूरा पैसा घर बैठे एक मिस कॉल पर जान सकते हैं। ईपीएफओ ने ग्राहकों को जागरूक रखने के लिए यह सुविधा दी है। यहां न केवल एसएमएस कर जानकारी ले सकते हैं बल्कि मिस कॉल से भी जान सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
mobile
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यह जरूरी है कि आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर(यूएएन) नंबर आपके आधार कार्ड या मोबाइल से लिंक होना चाहिए। इसके बिना आप इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकते हैं।

4 of 7
epfo
यूएएन नंबर को आप ऑनलाइन ईपीएफओ की वेबसाइट के माध्यम से मोबाइल से या आधार से लिंक करा सकते हैं। एक बार आधार से लिंक होने के बाद आपके पीएफ खाते की पहुंच आप तक आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
Mobile user
पीएफ खाता यूएएन से जुड़ा होने पर आपको केवल 011-22901406 पर मिस कॉल करना है। दो बार बेल बजने के बाद फोन काट देना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आ जाएगा। इसमें न केवल आपके पीएफ खाते में अब तक जमा हुई रकम आएगी बल्कि लास्ट अमाउंट कब जमा हुआ था, यह भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
SMS
इसके अलावा एक और रास्ता है। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 7738299899 पर EPFOHO UAN लिखकर भेजना है। इसके लिए आपको आपका यूएएन नंबर याद होना चाहिए। इसे तुरंत एसएमएस करें। आपके पास तुरंत जानकारी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Google Search
इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड कर अपनी पीएफ पासबुक भी यहां देख सकते हैं। यह सुविधा इसलिए दी जा रही है ताकि पीएफ खाताधारक को समय से अपने पीएफ कंट्रीब्यूशन की जानकारी मिलती रहे और कंपनी उनके साथ कोई भी फ्रॉड न कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें