फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यहां से मिलेगी पेंशन, जानिए बस एक क्लिक में क्या हुए हैं बदलाव

Sat, 20 Jan 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
pension - फोटो : demo pic
समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत अब पेंशन यहां से मिलेगी। बस ‌एक क्लिक में यहां से लें पूरी जानकारी...
विज्ञापन

2 of 7
पेंशन - फोटो : demo pics
प्रदेश के दो जनपदों में एक फरवरी से समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के तहत पेंशन नेशनल पोर्टल से बांटी जाएगी। राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) ने उत्तरकाशी और ऊधम सिंह नगर के पेंशनरों के खाते नेशनल पोर्टल से लिंक कर दिए हैं और शेष जिलों को भी जल्द से जल्द से पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

3 of 7
पेंशन - फोटो : AmarUjala/ file photo
छात्रवृत्ति और पेंशन आवंटन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विभाग सवालों के निशाने पर रहा है। ऑनलाइन पेंशन और छात्रवृत्ति आवंटन में कई तरह की गड़बड़ियां पकड़ में आई।

4 of 7
aadhaar
हजारों की संख्या में पेंशनरों ने अपने खाते आधार से लिंक नहीं कराए, जिसके कारण उनकी पेंशन अटक गई। ठीक यही स्थिति छात्रवृत्ति के मामले में सामने आई, लेकिन विभागीय मंत्री यशपाल आर्य के निर्देश के बाद पेंशनरों को पेंशन जारी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
money
पेंशन आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नेशनल पोर्टल से जोड़ने की कवायद शुरू हुई । एनआईसी के सहयोग से ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी के पेंशनरों को नेशनल पोर्टल से जोड़ दिया गया है। अगले महीने से उन्हें इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
money
आगामी वित्तीय वर्ष से छात्रवृत्ति योजनाओं को भी नेशनल पोर्टल से जोड़ा जाएगा। छात्रों को नेशनल पोर्टल से छात्रवृत्ति का आवंटन होगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, नेशनल पोर्टल के माध्यम से उन्हीं उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति मिल सकेगी जो पात्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
money - फोटो : amar ujala
छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं को नेशनल पोर्टल के सर्वर से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। एनआईसी सहयोग से उत्तरकाशी और ऊधम सिंह नगर जनपदों में एक फरवरी से नेशनल पोर्टल के माध्यम से पेंशन का भुगतान हो सकेगा। एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में छात्रवृत्ति और पेंशन नेशनल पोर्टल से जारी होगी।- राम बिलास यादव, अपर सचिव, समाज कल्याण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें