फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, दूर दराज के ऐसे DM से जिन्होंने अच्छे अच्छे सिंगरों को दी मात

Sat, 20 Jan 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
DM Mangesh ghildiyal
मुख्य‌‌ अतिथि बनकर पहुंचे डीएम ने जब स्टेज पर भाषण की जगह गाना गाना शुरू किया तो सारा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों की आवाज से गूंज  उठा। मिल‌िए ऐसे डीएम से जिन्होंने अच्छे अच्छे सिंगरों को मात दी।
विज्ञापन

2 of 6
DM Mangesh ghildiyal
रुद्रप्रयाग गुलाबराय मैदान में पांच दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव की आखिरी शाम जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के नाम रही। उन्होंने गढ़वाली व हिंदी गीतों की प्रस्तुतियों से मेलार्थियों का खूब मनोरंजन किया।

 
विज्ञापन

3 of 6
dm mangesh ghildiyal and his wife
महोत्सव के अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन व संचालन के लिए नगर पालिका व कार्यकर्ताओं को बधाई दी।  पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने अपने गीतों से लोगों को खूब झुमाया।

4 of 6
DM Mangesh ghildiyal
इस अवसर पर जिलाधिकारी घिल्डियाल ने ठंडो रे ठंडो, मेरा पहाड़ की हवा ठंडी... लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में...आज मौसम बड़ा बेईमान है..जैसे गीतों की प्रस्तुति से सबको अपना मुरीद बना दिया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम में पांडवाज ग्रुप के कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी गीतों की प्रस्तुतियों से खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

5 of 6
DM Mangesh ghildiyal
पुलिस अधीक्षक मीणा ने हर्षू मामा, ऐ मेरे हम सफर, इक जरा इंतजार...सुन सदाएं दे रही हैं, मंजिल प्यार की गीत गाया तो मेलार्थी अपनी जगहों पर झूमने लगे।  इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि भविष्य में महोत्सव को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DM Mangesh ghildiyal
कार्यक्रम के दौरान डीएम की पत्नी ऊषा घिल्डियाल सहित रंगकर्मी प्रेम मोहन डोभाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण, सभासद संतोष रावत, पंकज बुटोला, दीपांशु भट्ट, अशोक चौधरी, जोत सिंह बिष्ट, सुशीला बिष्ट, सलिल डोभाल, कुणाल डोभाल व ईशान डोभाल, कोतवाली प्रभारी केएस बिष्ट सहित अन्य मौजूद थे। डीएम ने लोकभाषा के संरक्षण पर भी जोर दिया। इस मौके पर महोत्सव में रुद्रकंठ, रुद्रनट और रुद्र रत्न भी पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें