छत पर चढ़े छात्र
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति के आदेशानुसार शुक्रवार को सुबह नौ बजे से बिड़ला परिसर छात्रसंघ के सभी पदों पर पुनर्मतगणना की जानी थी, जिसके लिए विवि प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल भी बिड़ला परिसर में तैनात कराया था। पुनर्मतगणना के लिए विवि प्रशासन की ओर से 70 से अधिक शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी, लेकिन पुनर्मतगणना शुरू होने से पहले ही सुबह 8 बजे बिड़ला परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप राणा सहित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनीत पोस्ती, नितिन झिंक्वाण व करण बिष्ट सीनेट भवन की छत पर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ गए।