फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल आने का वादा कर विदा हुए भगवान गणेश, बप्पा को जाते देख भावुक हो गए भक्त

Mon, 24 Sep 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
ganpati - फोटो : amar ujala
गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ... जयकारों के साथ गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया। शहर में 11 दिनों के उत्साह के बाद रविवार को पंडाल सूने हो गए।
 
विज्ञापन

2 of 8
ganpati
बप्पा की विदाई के समय भक्त भावुक हो गए। इससे पहले गणपति की रथयात्रा में श्रद्धालु अबीर गुलाल लगाकर झूमते झूमते नजर आए। 
 
विज्ञापन

3 of 8
ganpati
पटेल नगर में गणेश उत्सव के समापन पर सुबह सत्य नारायण की कथा, हवन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

4 of 8
ganpati
शाम साढ़े तीन बजे ढोल नगाड़ों के बीच श्रद्धालु एक दूसरे को गुलाल लगाते और नाचते झूमते बप्पा की मूर्ति विसर्जन के लिए हरिद्वार के लिए निकले।

 
विज्ञापन

5 of 8
ganpati
11 दिनों के उत्सव में विश्व जागृति मिशन, शनि सेवा समिति, श्री बालाजी सेवा समिति, श्याम सुंदर मंदिर, भवन श्री कालिका माता समिति, साईं शक्ति युवा संगठन, आदर्श मंदिर, केदारनाथ सेवा समिति और सेवा कुंज दशहरा समिति ने गजानन महाराज के चरणों में हाजिरी लगाई।
 
विज्ञापन

6 of 8
ganpati
इस अवसर पर तेजेंद्र हरजाई, चंद्र मोहन आनंद, मनीष जोली, प्रवीन आनंद, अजय, हरीश आनंद, मनमोहन शर्मा, योगेश आनंद, संजय दत्ता, ऊषा जोली, श्यामा बक्शी, यशपाल, पवन, राजू गोलानी, आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन

7 of 8
ganpati
वहीं इंद्रापुरम स्थित श्री नर्मदेश्वर मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन पर सुबह आठ बजे से यज्ञ किया गया। उसके बाद भजन कीर्तन और नगर परिक्रमा धूमधाम से की गई। इस मौके आचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय ने धार्मिक महत्व बताए।
 
विज्ञापन

8 of 8
ganpati
कार्यक्रम में राम बहादुर वर्मा, एमपी यादव, शर्मीला शर्मा, बीडी शर्मा, सुधीर चौहान, रोहन, विशाल, शौरभ, अंकित समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें