फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से निपटने को पसीना बहा रहे भारत-अमेरिकी सैनिक, लेकिन फुर्सत में कर रहे मौज

Mon, 24 Sep 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
1 of 5
युद्धाभ्यास करते भारतीय और अमेरिकी सैनिक - फोटो : amar ujala
आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए अल्मोड़ा में चौबटिया क्षेत्र के जंगलों में रविवार को भी भारत-अमेरिकी सैनिकों के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास जारी रहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
indo-nepal war exercise - फोटो : amar ujala
लेक्चर के साथ ही दोनों देशों के सैनिक फील्ड अभ्यास भी कर रहे हैं। आतंकियों के खिलाफ अभी तक कई आपरेशनों का प्रदर्शन किया जा चुका है। अब यह युद्धाभ्यास चरम पर पहुंच गया है। रविवार को सुबह अभ्यास के बाद सैनिकों ने प्राकृतिक सौंदर्य का भी लुत्फ उठाया।

 
विज्ञापन

3 of 5
american army
15 गढ़वाल रेजीमेंट के अंतर्गत चल रहा यह युद्धाभ्यास इस बार डिवीजन स्तर पर आयोजित किया गया है। दोनों देशों के 350-350 सैनिक युद्धाभ्यास का हिस्सा हैं।  रविवार को भारतीय सेना ने पहाड़ी में छिपे आतंकियों को ढेर करने और घुसपैठियों को कैसे घरों से बाहर निकालकर खत्म किया जाता है, इसका प्रदर्शन किया।

 

4 of 5
american army
अमेरिकी सैनिक तकनीकी रूप से अधिक दक्ष माने जाते हैं। सुबह और शाम के वक्त सैनिक खेल और व्यायाम में भी हिस्सा ले रहे हैं। युद्धाभ्यास में आतंकवाद को कुचलने के लिए अभी तक कई आपरेशनों को अंजाम दिया जा चुका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
american army
गड्ढों को लांघना, रस्सियों के सहारे चट्टानों को पार करने की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। युद्धाभ्यास के दौरान कई तरह के विस्फोटक सामग्रियों की भी जानकारी साझा की जा रही है। फुर्सत के क्षणों में सैनिक क्षेत्र भ्रमण करते भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें