yamunotri
यमुना जी को विदा करने के लिए उनके भाई शनि महाराज की डोली भी साथ जाएगी। दोपहर सवा बारह बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत की ओर से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। डोली यात्रा की तैयारी बैठक में पंच पडिं समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश उनियाल, प्रह्लाद उनियाल आदि तमाम तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे।