फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangotri Highway: भूस्खलन के कारण मलबे में दबे दो लोग, एक की मौत, 16 घंटे बंद रही गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही

Sat, 25 Mar 2023 10:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
विज्ञापन
1 of 5
गंगोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार रात की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। वहीं बीते शुक्रवार को हाईवे चौड़ीकरण के दौरान धरासू में मलबा व बोल्डर गिरने से गंगोत्री हाईवे 16 घंटे बाधित रहा।

हालांकि छोटे वाहनों को कल्याणी धरासू फेड़ी मार्ग से डायवर्ट किया गया था लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही थमने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की करीब 12 किमी लंबी लाइन लगी रही। शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे गंगोत्री हाईवे पर धरासू में हाईवे चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से भारी मलबा व बोल्डर गिर गया था।

खाई में गिरे साइट इंचार्ज की मौत 
बीते शुक्रवार देर रात गंगोत्री हाईवे पर धरासू में हाईवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान दो पोकलेन व एक डंपर मलबा और पत्थर में दब गए। हादसे में साइट इंचार्ज पत्थर लगने के कारण सड़क से नीचे खाई में जा गिरे। वहीं डंपर चालक व ठेकेदार मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची धरासू पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मलबे में दबे दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जबकि खाई में गिरे साइट इंचार्ज की मौत हो गई। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बीते शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे मरगांव जाने वाले रोड के पास गंगोत्री हाईवे पर धरासू में चारधाम सड़क परियोजना के तहत हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। एक पोकलेन मशीन सड़क के ऊपर कटिंग कर रही थी जबकि दूसरी मशीन कटिंग से निकला मलबा डंपर में डाल रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने लगे।
विज्ञापन

2 of 5
पिथौरागढ़ में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
दोनों पोकलेन मशीन और डंपर मलबे में दब गए। हादसे में सड़क पर खड़ा डंपर चालक महेश नेगी निवासी ग्राम झाला हर्षिल और ठेकेदार संजय चौधरी निवासी नियाजपुर उत्तर प्रदेश भी दब गए जबकि साइट इंचार्ज सिकंदर (28) निवासी मुजफ्फरपुर बिहार पत्थर लगने से सीधे सड़क से नीचे खाई में जा गिरे।


 
विज्ञापन

3 of 5
केदारनाथ में बर्फ हटाकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर धरासू पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मजदूरों की मदद से टीम ने मलबे में दबे संजय, महेश और खाई में गिरे सिकंदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सिकंदर को मृत घोषित कर दिया और घायलों को हायर सेंटर रेफर किया। एसएसआई विनोद पंवार ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

4 of 5
केदारनाथ में बर्फ हटाकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को प्रशासन की ओर से छोटे वाहनों को कल्याणी फेडी धरासू तराकोट मार्ग से भेजा गया लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाई। इसके चलते हाईवे के दोनों तरफ बड़े वाहनों की लाइन लगी रही। यहां करीब दोनों ओर 12 किमी तक वाहनों की कतार लगी रही।

चौड़ीकरण काम में लगी एजेंसी ने शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाद हाईवे से मलबा व बोल्डर हटाने का काम शुरू किया। बीआरओ ने दोपहर बाद दो बजे तक आवाजाही बहाल करने की संभावना जताई थी लेकिन भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने से शनिवार अपराह्न 3:15 बजे बाद ही आवाजाही बहाल हो पाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ में बर्फ हटाकर बनाया जा रहा रास्ता - फोटो : अमर उजाला
कहां कैसा है मौसम का मिजाज
  • मसूरी में बारिश शुरू, शहर में ठंड में इजाफा।
  • विकासनगर, पछवादून में बारिश
  • हल्द्वानी में बादल छाए
  • बाजपुर में छाए है बादल।
  • अल्मोड़ा में रात से बारिश जारी।
  • पिथौरागढ़ में सुबह से बारिश।
  • बागेश्वर में हल्की बारिश जारी।
  • रामनगर में बारिश रुकने के बाद खिली धूप।
  • रुद्रपुर में बूंदाबांदी।
  • भवाली में बारिश रूकने के बाद हल्की धूप।
  • लोहाघाट में रात में बारिश के बाद हल्की धूप।

वहीं केदारनाथ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खराब मौसम और बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ गई हैं। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरा, कुबेर गदेरा और बड़ी लिनचोली के पास हिमखंड खिसकने से आवाजाही के लिए रास्ता बंद हो गया है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath: लगातार बर्फबारी के बाद कई जगह खिसके हिमखंड, रास्तों पर फैली बर्फ से बंद हुई आवाजाही, तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें