फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: गंगोत्री धाम में पुलिस के वनवे-गेटवे सिस्टम का भारी विरोध, व्यापारियों ने बंद की दुकानें

Fri, 17 May 2024 10:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 5
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव गंगनानी में व्यापारियों में पुलिस के वनवे-गेटवे सिस्टम के खिलाफ भारी आक्रोश है। गंगनानी के व्यापारियों ने शुक्रवार को गेटवे सिस्टम के खिलाफ अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद कर दिए हैं।

व्यापारियों का कहना है कि गंगोत्री धाम जाने वाला यात्री गंगनानी के गर्मकुण्ड में स्नान कर अपनी यात्रा पर आगे बढ़ता है, लेकिन इस वर्ष पुलिस के गेटवे सिस्टम के कारण गंगनानी में एक भी वाहन नहीं रुक रहा है।

इस वजह से गंगनानी के व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई व्यापारी ऐसे हैं, जिन्होंने बैंक और अन्य जगहों से लोन-उधार लेकर दुकानें खोली हैं। ऐसे में अगर गंगनानी में यात्री नहीं रुकता तो उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के सैलाब उमड़ने से राज्य सरकार की व्यवस्थाएं कम पड़ गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना चुनावी दौरा बीच में छोड़कर लौटना पड़ा है। आते ही उन्होंने राज्य सचिवालय पहुंचकर चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और यात्रा को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए फिलहाल तीन दिन के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। यह रोक शुक्रवार 17 मई से 19 मई तक रहेगी।

4 of 5
चारधाम यात्रा 2024 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री ने चारधाम के सभी मार्गों के एंट्री प्वाइंट एवं विकासनगर, यमुना पुल क्षेत्र, धनौल्टी, सुवाखोली में भी सख्ती से चेकिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024:  रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर SOP जारी, डीजीपी ने कड़ी सुरक्षा के दिए निर्देश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा, इन स्थलों पर यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने वीडियो संदेश में कहा, मंदिरों के परिसर में मोबाइल फोन के सामान्य प्रयोग पर प्रतिबंध नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें