डीएम ने गौहरीमाफी गांव का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। साथ ही प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं को सुना। डीएम ने गांव के विद्यालय में बनाए गए राहत केंद्र में प्रभावितों के रहन, खाने, पेयजल, चिकित्सा आदि तमाम व्यवस्थाओं के साथ जरूरी के अनुसार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को क्षेत्र में नियमित रूप से आवश्यक दवाइयों सहित मेडिकल टीम तैनात करने को कहा। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को आर-पार जाने को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को पर्याप्त खाद्य सामग्री, मोमबत्ती, गैस, मिट्टी तेल आदि खाद्य सामग्री समुचित मात्रा में उपलब्ध को कहा गया।