टापू पर फंसे किसान
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह गंगा का जलस्तर खतरे के निशान (294 मीटर) को पार कर गया। क्षेत्र की लगभग दो हजार बीघा कृषि भूमि पर खड़ी गन्ने, पशुओं के चारे की फसलों में बाढ़ का पानी फैल गया। प्रशासन ने क्षेत्र के 22 गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। हस्तमौली, दल्लावाला, चंद्रपुरी बांगर, महाराजपुर खुर्द, आलमपुरा, शेरपुर बेला, जोगावाला, चंद्रपुरी खादर, गंगदासपुर, बालावाली, गिद्धावाली, नंदपुर, कलसिया, रायसी, मोहम्मदपुर खादर, सोंपरी, भोवावाली, रामपुर रायघटी, हबीबपुर कुड़ी, जसपुर रणजीतपुर, डुमनपुरी, दाबकी खेड़ा गांव में बाढ़ का खतरा है।