फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

Mon, 26 Oct 2015 10:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
देश के विभिन्न कोनों से विकलांग गंगा सफाई के लिए हरिद्वार पहुंचे। इसके साथ ही शांतिकुंज के पांच हजार स्वयंसेवकों संग विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्रों ने भी गंगा सफाई की।
विज्ञापन

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

2 of 9
धर्मनगरी में रविवार सुबह देशभर से पहुंचे विकलांगजनों ने गंगा सफाई अभियान चलाकर मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए इसकी दशा पर चिंता जताई। ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ विकलांगों ने गंगा की निर्मलता एवं स्वच्छता का संकल्प लेकर अभियान की शुरुआत प्रेमनगर घाट से की।
विज्ञापन

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

3 of 9
जैसे-तैसे मानव श्रृंखला बनाकर एक-दूसरे को सहारा देते हुए सभी ने गंगा से गंदे कपड़े, पन्नी चुन्नी, कूड़ा कचरा निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सिंहद्वार, गोविंदपुरी, विश्वकर्मा घाट पर अभियान चलाया।

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

4 of 9
विकलांगों के समर्पण को देखकर ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी सफाई करने गंगा में उतरे। देवभूमि बधिर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा ने कहा कि यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें सभी संगठन गंगा के लिए एकजुट हैं।
विज्ञापन

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

5 of 9
गंगा सफाई अभियान के बाद देश के विभिन्न कोनों से पहुंचे विकलांगों ने ‘भारतीय विकलांग गंगा सेवा संघ’ के बैनर तले गंगा बचाओ रैली निकाली। रैली को शांतिकुंज के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या के प्रतिनिधि प्रदीप दीक्षित ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शारीरिक रूप से विकलांग और नेत्रहीनों ने पूरे रास्ते भारत माता की जय, विकलांग एकता जिंदाबाद, गंगा मैय्या की जय के नारे लगाते रहे।
विज्ञापन

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

6 of 9
चंद्राचार्य चौक से हरकी पैड़ी तक निकाली गई रैली का आकर्षण अजरानंद अंध विद्यालय के 30 नेत्रहीन बच्चे रहे। इस दौरान सभी के हाथों में तख्तियां थी जिसमें गंगा बचाओ के स्लोगन लिखे हुए थे। लोगों को पंपलेट बांटकर भी जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक संदीप अरोड़ा ने कहा कि रैली से विकलांगों में शक्ति का संचार हुआ है।
विज्ञापन

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

7 of 9
हरकी पैड़ी पर पहुंचते ही विकलांगों ने गंगा आरती में भाग लिया। देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने बताया कि मूक बधिर और विकलांगों ने पहली बार आरती में भाग लिया।

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

8 of 9
शांतिकुंज के स्वयंसेवकों ने रविवार को गंगा सफाई की। इस दौरान हरकी पैड़ी से ललतारौ पुल तक गंगा से गंदे कपड़े और कूड़े-कचरे को एकत्रित कर संस्थान के ट्रैक्टरों से निस्तारण किया। उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के 35 जिलों से पहुंचे शांतिकुंज के पांच हजार स्वयंसेवकों ने सुबह आठ बजे से अलग-अलग टोलियों में गंगा की सफाई करने उतरे।
विज्ञापन

PICS: जब गंगा की सफाई करने हरिद्वार पहुंच गया पूरा 'देश'

9 of 9
हरकी पैड़ी से लेकर ललतारौ पुल तक के क्षेत्र को सात सेक्टरों में बांटकर स्वयंसेवकों ने साफ किया। अभियान में 90 साल तक के बुजुर्ग भी शामिल रहे। गंगा एवं घाटों से निकाले गए कचरे को ट्रैक्टरों में लादकर निस्तारण किया। उसके बाद घाटों पर झाड़ू लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें