फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी 2023: देवभूमि में गणेश उत्सव की धूम, शुभ मुहूर्त में घर व पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता, तस्वीरें

Tue, 19 Sep 2023 04:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड में गणेश उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विघ्नहर्ता गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर आज मंगलवार को शुभ मुहूर्त में घर और पंडालों में विराजे। बप्पा के भक्तों की ओर से इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया है। इसके साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया है। 

यह भी पढ़ें... दुनिया का एकमात्र मंदिर जहां होती है बिना सिर वाले भगवान गणेश की पूजा

देहरादून के धामावाला में गणेश उत्सव में इस बार अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की झलक भी देखने को मिली। शहर में बने कुछ बड़े पंडालों के साथ ही गली-मोहल्लों में भी गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित की गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उत्तराखंड में गणेश उत्सव - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज और पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया, उदय तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी और 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से हो गई है। इस वर्ष गणेश प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 सितंबर को सुबह 11 बजकर सात मिनट से दोपहर एक बजकर 34 मिनट तक रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड में गणेश उत्सव - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार के गीता भवन के बप्पा भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां भगवान गणेश की आरती खुद मूषकराज करते दिखे। वहीं, निर्मल गणपति संघ द्वारा मायापुर रामलीला ग्राउंड में 14 वें गणेश उत्सव का शुभारंभ कर गणेश मूर्ति स्थापना पूजा अर्चना के साथ शुरू की गई।

4 of 5
उत्तराखंड में गणेश उत्सव - फोटो : अमर उजाला
मूर्ति विक्रेता राजेश कुमार ने बताया, घरों में मूर्ति स्थापित करने के लिए लोग एक से तीन फीट तक की मूर्ति की मांग करते हैं। जबकि पंडालों के लिए बड़ी मूर्ति स्थापित की जाती है। उधर बाजार में गणपति की अलग-अलग स्वरूपों में सजी प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तराखंड में गणेश उत्सव - फोटो : अमर उजाला
गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। आज कई जगहों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्त गणेश भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें