ganesh
- फोटो : ganesh
पटेलनगर, मोती बाजार, क्लेमेंटटाउन, मन्नूगंज-डाकरा, धामावाला, धर्मपुर आदि स्थानों पर गणेशोत्सव के लिए पांडाल सजाए गए हैं। बृहस्पतिवार को बप्पा पंडालों में विराजेंगे। 11वें दिन बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन होगा। दस दिनों तक पंडालों में लालबाग के बादशाह की धूम रहेगी। बप्पा के लिए गुब्बारों, फूलों से पांडाल सजा दिए गए हैं। कहीं लाल बाग के राजा तो कहीं कोलकाता के कलाकारों द्वारा तैयार किए गए गणपति की स्थापना की जाएगी।