फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी 2018: शुभ मुहूर्त में बप्पा की मूर्ति स्थापना से मिलेगा सौभाग्य, इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 13 Sep 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ganesha
सिद्धिविनायक गजानन आपके द्वार आने वाले हैं। गणेश चतुर्थी को लेकर सभी लोगों में उत्साह बना हुआ है। आचार्य संतोष खंडूडी के अनुसार इस बार चतुर्थी तिथि बुधवार 12 सितंबर को शाम 04:08 बजे से शुरू होगी। जोकि 13 सितंबर  बृहस्पतिवार दोपहर 02:51 मिनट तक रहेगी। गणेश चतुर्थी पर पूजन के लिए सुबह 11:10 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक शुभ मुहूर्त है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ganesha
मूर्ति स्थापना मुहूर्त
12 सितंबर - शाम 4:53 से 6:27 बजे, दूसरा  7:54 से रात 10:47 बजे तक
13 सितंबर - सुबह 6:00 बजे से 7:34 बजे तक
अमृत योग - सुबह 10:40 से 2:51 बजे तक मूर्ति स्थापना कर सकते हैं
 
विज्ञापन

3 of 6
Ganesha
गणेश पूजा के दौरान घर में मूर्ति स्थापना का काफी महत्व है। इसलिए शुभ मुहूर्त में मूर्ति स्थापना की जाए तो यह अतिसौभाग्य देता है। तो ऐसे में इन बातों का ध्यान भी जरूर रखना चाहिए। मूर्ति स्थापना के समय ध्यान रहे कि, मूर्ति स्थापना के समय ध्यान रखें कि उनकी सूंड बाएं हाथ की ओर घुमी हुई हो। 

4 of 6
lord ganesha
इस दौरान अगर आप घर पर श्रीगणेश की मूर्ति ला रहे हैं तो बैठी मुद्रा वाली और दफ्तर के लिए ला रहे हैं तो खड़ी मुद्रा वाली मूर्ति लाएं। ऐसा करना शुभ माना गया है।  जिस घर या दुकान में आप मूर्ति रख रहे हैं वहां मूर्ति के दोनों पैर जमीन को स्पर्श कर रहे हों।
विज्ञापन

5 of 6
ganesha
घर में खुशहाली बनाए रखने के लिए अपने घर सफेद रंग के भगवान गणेश की मूर्ति लगाएं और पूर्व की दिशा में गणेश की मूर्ति लगाएं। घर में श्री गणेश का चित्र लगाते समय ध्यान रखें कि चित्र में मोदक और चूहा जरूर हो। यह शुभ माना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ganesha
 घर के गेट पर भी दो मूर्ति या चित्र लगाएं। इससे सफलता का द्वार आपके लिए खुल जाएगा।  जिस तरह से आप मेहमानों का ख्याल रखते हैं वैसे ही इस पूरी अवधि में आप गणेश भगवान का भी ध्यान रखें। उन्हें जो भी बनाएं उसका तीन समय भोग लगाए और मंदिर में फल आदि भी जरूर रखें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें