फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास काम के लिए आते थे गांधी जी सिर्फ यहां, जानेंगे तो खुद को भी जाने से नहीं रोक पाएंगे

Wed, 31 Jan 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
mahatma gandhi
क्या आप जानते है कि महात्मा गांधी एक खास काम करने के लिए सिर्फ इसी जगह आते थे। जानेंगे तो जरूर आप भी अपने आप को रोक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 10
Anasakti Ashram
 गांधी जी का जब भी स्वास्थ्य खराब होता था वह उत्तराखंड की इस खूबसूरत जगह पर आते थे।
विज्ञापन

3 of 10
Anasakti Ashram
बापू उत्तराखंड के कौसानी आते थे। एक बार थकान मिटाने के लिए वह यहां एक चाय बागान के मालिक की प्रार्थना पर उसके अतिथि ग्रह में दो दिन के लिए रुक गए।

4 of 10
Anasakti Ashram
सुबह सुबह जब गांधी इस अतिथि ग्रह में योग करने बाहर आए तो उन्हें साक्षात हिमालय के दर्शन हुए और वो मंत्रमुग्ध रह गए।
विज्ञापन

5 of 10
Anasakti Ashram
वो इस जगह की खूबसूरती और यहां के वातावरण में भरे आध्यात्म से इतना प्रभावित हुए कि वो दो की बजाय पूरे 14 दिन तक यहां रहे औऱ ''अनासक्ति योग'' पुस्तक को भी पूरा कर डाला।
विज्ञापन

6 of 10
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
गांधी जी इस जगह से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसे भारत का स्विटजरलैंड कहा और ये भी कहा कि साक्षात हिमालय दर्शन करवाने के कारण यह जगह हमेशा पवित्र रहेगी।
विज्ञापन

7 of 10
महात्मा गांधी
इसके बाद गांधी जब तब इस जगह पर आते रहे। गांधी की विश्राम स्थली के रूप में चर्चित होने से पहले यह जगह ग्राम पंचायत का डाक बंगला था, लेकिन आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी ने इस डाक बंगले को उत्तर प्रदेश महात्मा गांधी जी की स्मारक निधि को सौंप दिया।

8 of 10
महात्मा गांधी
स्मारक निधि ने इसे गांधी की विश्राम स्थली के रूप में चिह्नित करते हुए इसे गांधी अनासक्ति आश्रम का नाम दिया। आश्रम में गांधी जी के जीवन से जुड़ी यादें, चीजें, किताबों और तस्वीरों का संग्रह है। यहां छोटा सा प्रार्थनास्थल है जहां गांधी दर्शन के साथ साथ रोज सुबह शाम प्रार्थना सभा भी होती है।

 

9 of 10
mahatma gandhi
यहां परिसर में ही एक ऊंचा सा स्टॉप है जिसके ऊपर खड़े होकर गांधी सुबह सुबह हिमालय दर्शन किया करते थे। यहां गांधी जी के तीन बंदरों की भी मूर्तियां हैं और आस पास बेहद शांत और सौम्य वातावरण में घिरे चाय बागान हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Mahatma Gandhi
आश्रम के बाहर पार्किंग की जगह पर एक बड़ा सा बोर्ड लगा है जिस पर गांधी के पूरे परिवार की जानकारी मौजूद है। इसमे गांधी के परदादा से लेकर गांधी के पोतो तक की संपूर्ण जानकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें