पिछली शनिवार देर रात कार की टक्कर के मामले में कार्रवाई नहीं होने दून में जमकर हंगामा हुआ। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
पुलिस के पैरों पर गिर मां ने मांगा कलेजे के टुकड़े के लिए इंसाफ
2 of 9
शहर के डीएल रोड निवासी गौरव अपने साथी अरुण और शैलू के साथ मोटरसाइकिल से शनिवार रात एक बजे शादी समारोह से लौट रहे थे तभी एक कार ने टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के पैरों पर गिर मां ने मांगा कलेजे के टुकड़े के लिए इंसाफ
3 of 9
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें कार तो दिख गई, लेकिन कार का नंबर नहीं मिलने के कारण पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
पुलिस के पैरों पर गिर मां ने मांगा कलेजे के टुकड़े के लिए इंसाफ
4 of 9
चार दिन बीतने के बाद भी छात्र की मौत के मामले में कार चालक का पता नहीं चलने से नाराज परिजनों और लोगों ने बुधवार को दिलाराम चौक पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस के पैरों पर गिर मां ने मांगा कलेजे के टुकड़े के लिए इंसाफ
5 of 9
इस कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम खोलने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
पुलिस के पैरों पर गिर मां ने मांगा कलेजे के टुकड़े के लिए इंसाफ
6 of 9
हादसे में मौत के मुंह में गए गौरव की मां प्रदर्शन के दौरान इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बिष्ट के पैरों में गिरकर बिलखने लगीं।
विज्ञापन
पुलिस के पैरों पर गिर मां ने मांगा कलेजे के टुकड़े के लिए इंसाफ
7 of 9
वह लगातार कहती रही कि उन्हें इंसाफ चाहिए। इंस्पेक्टर ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। लेकिन इस बीच दूसरों लोगों का हंगामा करता रहा।
पुलिस के पैरों पर गिर मां ने मांगा कलेजे के टुकड़े के लिए इंसाफ
8 of 9
पुलिस ने जबरन उन्हें हटाने का प्रयास किया तो जमकर धक्का-मुक्की हुई। उग्र युवकों ने पत्थरबाजी कर दी तो पुलिस ने लाठियां चला दी।
पुलिस के पैरों पर गिर मां ने मांगा कलेजे के टुकड़े के लिए इंसाफ
9 of 9
पथराव और पुलिस के लाठियां बरसाने से अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस उन्हें दूर तक खदेड़ते हुए ले गए। कई युवकों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने जाम को खुलवा दिया।