फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता को मुखाग्नि देते समय आग की चपेट में आए टी-20 क्रिकेटर ऋषभ पंत, देखें तस्वीरें

Mon, 10 Apr 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 6
शहर से लगे अशोक नगर ढंढेरा निवासी क्रिकेटर ऋषभ पंत के पिता राजेंद्र पंत-53 का बुधवार की देर रात निधन हो गया। सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह ऋषभ पंत भी दिल्ली से रुड़की पहुंच गए। इसके बाद परिजन शव को लेकर हरिद्वार रवाना हो गए, जहां विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 6
कनखल श्मशानघाट पर पिता की चिता को मुखाग्नि देते समय क्रिकेटर ऋषभ पंत झुलसने से बाल-बाल बचे।  ऋषभ पंत और उनके चाचा ललित पंत पार्थिव देह को मुखाग्नि दे रहे थे। इसी दौरान गंगा की तरफ से तेज हवाएं चलने से आग की लपटें ऋषभ पंत और उनके चाचा की तरफ आ गई। ऋषभ के हाथ और पांवों पर आग की लपटें लगी। आग की लपटों से हुई जलन के कारण वे काफी देर तक गंगा के किनारे बैठे रहे।      
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल 10 में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल रहे युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत के पिता राजेंद्र पंत प्रतिदिन की तरह बुधवार को भी दिन में स्वस्थ्य थे, लेकिन रात में सोने के बाद उनका निधन हो गया। पहले तो परिजनों को इसकी भनक भी नहीं लगी, लेकिन देर रात काफी देर तक जगाने के बाद भी जब उनकी नींद नहीं खुली तो परिजनों के होश उड़ गए। 

4 of 6
आनन फानन में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों की ओर से इसकी सूचना ऋषभ पंत सहित अन्य परिजनों और करीबियों को दिया गया। सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह ऋषभ पंत भी घर पहुंच गए। 
विज्ञापन

5 of 6
सुबह आसपास के लोगों को इसकी जानकारी होने पर हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। लगभग दस बजे परिजन और क्षेत्रवासी शव के अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय क्रिकेट 20-20 टीम और आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की और से खेल रहे रुड़की निवासी ऋषभ पंत के पिता राजेंद्र पंत की पार्थव देह का बृहस्पतिवार को कनखल स्थित श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। ऋषभ और उसके चाचा ललित पंत ने चिता को मुखाग्नि दी। बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर राजेंद्र पंत को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें