snowfall/uttarakhand
वहीं बर्फ की आगोश में कैद गांवों में रह रहे लोगों की मुसीबतें और बढ़ गईं हैं। बुधवार को शाम से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती व माणा घाटी में बर्फबारी हुई। उधर, दोपहर बाद केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हुई। केदारधाम में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम माइनस 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।