फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपया ध्यान दें, NHPC के नाम पर हो रहा है बड़ा फर्जीवाड़ा

Fri, 10 Mar 2017 02:39 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
scam
एनएचपीसी में भर्तियों के नाम पर बेरोजगार युवकों को गुमराह किया जा रहा है। बेरोजगारों को एनएचपीसी में तमाम पदों पर भर्ती खुलने के ख्वाब दिखाए जा रहे हैं। एनएचपीसी ने मामला संज्ञान में आने पर भर्तियों के बारे में चल रही सूचनाओं को भ्रामक करार दिया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जॉब - फोटो : source
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) लिमिटेड में कई पदों पर भर्तियों के बारे में पिछले कुछ दिन से विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
website
कुछ एजेंसियां, व्यक्ति और समूहों की ओर से एनएचपीसी से संबंधित झूठे भर्ती विज्ञापन विभिन्न सार्वजनिक डोमेन वेबसाइटों पर प्रसारित किए जा रहे हैं। जिससे बेरोजगार युवकों से ठगी की आशंका बढ़ रही है।
 

एनएचपीसी प्रबंधन तक भी यह बात पहुंच चुकी है। जिसे लेकर प्रबंधन ने लोगों को आगाह किया है। उल्लेखनीय है कि एनएचपीसी के उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर कार्यालय स्थापित हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि एनएचपीसी ने वर्ष 2017 में अब तक किसी प्रकार की भर्ती का आयोजन नहीं किया है। एनएचपीसी के मानव संसाधन विभाग के मुताबिक, प्रबंधन के संज्ञान में आया है कि इस तरह के विज्ञापन पूरी तरह से भ्रामक हैं। लोग इन पर विश्वास न करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Online Banking
एनएचपीसी प्रमुख समाचार पत्रों, रोजगार समाचार में प्रकाशित अधिसूचनाओं के अलावा सभी भर्ती सूचनाएं सिर्फ एक आधिकारिक वेबसाइट www.nhpcindia.com पर देता है। एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन-भर्ती) की ओर से लोगों को सतर्क करने के लिए अपनी अधिकृत वेबसाइट पर सूचना भी अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें