उत्तराखंड के ऊमधमिसंह नगर जिले में जसपुर में गन्ने के खेत की झाड़ी के पास बने गड्ढे में जंगली बिल्ली के चार बच्चे मिले हैं। उन्हें वहां देखकर लोगों में खलबली मच गई। लोगों का कहना है कि ये तेंदुए के शावक हैं।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पतरामपुर रेंज के वन दरोगा अनिल चौहान ने बताया कि व्हाट्सएप पर उन्हें भेजी गई फोटो जंगली बिल्ली के बच्चों की है। ग्रामीणों ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी है। वे जांच करने के बाद ही कुछ स्पष्ट कह सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यह बात पूरे दिन गांव में चर्चा का विषय बनी रही। ग्राम निवारमंडी में सरकारी ट्यूबवेल के पास दलवीर सिंह का गन्ने का खेत है। बुधवार की सुबह वह खेत में गन्ना काटने के लिए पहुंचे।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
थोड़ा गन्ना कटने के बाद लोगों को एक गड्ढे में जंगली बिल्ली के चार बच्चे दिखाई दिए। इनकी उम्र एक माह के करीब बताई गई है। सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव दिग्विजय सिंह एडवोकेट का दावा है कि मादा तेंदुए ने गन्ने के खेत में एक गड्ढा बनाकर शावकों को जन्म दिया है। वहीं, वन विभाग अभी कुछ कहने को तैयार नहीं है।