फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बात से हमेशा परेशान रहते थे सीएम योगी के पिता, अंतिम संस्कार में भावुक हुए मामा ने बताई दिल की बात

Wed, 22 Apr 2020 12:48 PM IST
अलका त्यागी भारतेंदु शंकर पांडेय, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट के अंतिम संस्कार के दौरान उनके साले हरि सिंह नेगी भावुक हो गए। उन्होंने इस दौरान अमर उजाला से बातचीत में खुलकर अपने मन की बात कही। उन्होंने बताया कि उनके बहनोई हमेशा किस बात को लेकर परेशान रहते थे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सीएम योगी के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट हमेशा पलायन की समस्या को लेकर चिंतित रहते थे। यही कारण रहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने पैतृक गांव पंचूर में रहना ही उचित समझा।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि स्व. आनंद सिंह बिष्ट उनके बहनोई होने के साथ ही परम मित्र भी थे। पलायन की समस्या उनकी हर बात में झलकती थी। एक दौर था जब पैतृक गांव पंचूर में 150 से ज्यादा परिवार हुआ करते थे। मगर, आज सिर्फ आठ ही परिवार रह गए हैं। यही समस्या अन्य जगहों की भी है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
वह अक्सर मुझसे कहा करते थे कि रोजगार के अभाव में पैतृक स्थल को छोड़ युवा शहर का रुख कर रहे हैं। वह चाहते थे कि सरकार ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे इन युवाओं को गांव छोड़कर न जाना पड़े। इसी क्रम में स्व. आनंद सिंह बिष्ट ने युवतियों को शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए एक प्राइवेट महाविद्यालय की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला से बातचीत के दौरान रुंधे गले से बोलते हुए योगी आदित्यनाथ के बड़े मामा हरिसिंह नेगी ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में हर 10 किलोमीटर के बाद उद्योग कारखाने लगाए और यह कारखाने स्व. आनंद सिंह बिष्ट के नाम पर बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें