फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के दर्शन को जा रहे चार लोग हुए भीषण हादसे का शिकार, खाई में गिरी कार, उड़े परखच्चे

Sat, 27 Jul 2019 02:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी से जागेश्वर धाम जा रहे उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के कर्मचारी हादसे का शिकार हो गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर सुयालबाड़ी गंगरकोट के पास शनिवार सुबह एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक हल्द्वानी के दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को हल्द्वानी में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक हल्द्वानी के चार कर्मचारी श्यामपाल (35) पुत्र भुक्कन लाल निवासी टनकपुर रोड गोलागेट 16 हल्द्वानी, अंकित दानू (28) पुत्र डीएस दानू हाल निवासी ऊंचापुल हल्द्वानी एवं मूल निवासी भरैलवाड़ पिथौरागढ़, दिनेश चंद्र पांडे (28) पुत्र स्व. जमुनादत्त पांडे निवासी कटघरिया हल्द्वानी और संजय मेहरा (28) पुत्र हयात सिंह मेहरा हाल निवासी पीलीकोठी हल्द्वानी मूल निवासी लोहाघाट चंपावत शनिवार सुबह इओन कार यूके 04एबी 1598 से हल्द्वानी से जागेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 8 बजे सुयालबाड़ी गंगरकोट के पास उनकी कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना की सूचना कार सवार दिनेश चंद्र ने फोन पर प्रधान कार्यालय के शाखा प्रबंधक हरीश पांडे को दी। इस पर आपातकालीन सेवा, एसडीआरएफ की टीम और खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को खाई से निकालकर सीएचसी खैरना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने श्यामपाल और अंकित दानू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर कौश्याकुटौली के एसडीएम गौरव चटवाल, तहसीलदार कृष्ण कुमार भी घटनास्थल के बाद अस्पताल पहुंचे। हादसे में घायल हुए दिनेश चंद्र पांडे और संजय मेहरा को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से भोटिया पड़ाव हल्द्वानी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, खैरना चौकी प्रभारी आशा बिष्ट ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा है। पुलिस के मुताबिक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें