फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: ब्रेक फेल होने से चार कारों की हुई जोरदार टक्कर, मच गई चीख पुकार, तस्वीरें...

Fri, 28 Jun 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाढूंगी (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
कारों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में नैनीताल के कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास बृहस्पतिवार को चार कारें एक के बाद एक आपस में टकरा गईं। हादसा होते ही पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में कार सवार महिलाओं सहित चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कारों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
बीच सड़क पर कारों के टकराने से वहां लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। दिल्ली के राजौरी निवासी तीन परिवारों के सदस्य अपनी गाड़ियों से नैनीताल घूमकर लौट रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
कारों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
लाल मिट्टी के पास पहुंचते ही कार (डीएल 10 सीटी 1431) के अचानक ब्रेक फेल हो गए और वह आगे चल रही कारों (डीएल 1 सी एक्स 1906) और (सीएच 01 बीटी 8753)  से टकराने के बाद कालाढूंगी से नैनीताल जा रही कार (यूके 18 एच 3092) से टकरा गईं। 

4 of 5
कारों की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में कार सवार सुरेंद्र (47), सुशीला (40), सावित्री देवी (65), सृष्टि (75) को हल्की चोटें आई, जिन्हें 108 की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिला को डंपर ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पिथौरागढ़ में थल रोड पर कांडे किरोली के पास एक स्कूटी की डंपर से टक्कर हो गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि महिला का सिर डंपर की चपेट में आकर बुरी तरह कुचल गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष हेमचंद्र पंत, एसआई सुनील और विजय नेगी के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें