फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में 200 करोड़ की शादी के बाद भरे 'सीवर टैंक', ओवरफ्लो होने से चारों तरफ फैली गंदगी, तस्वीरें...

Fri, 28 Jun 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 8
औली में शाही शादी के बाद भरे शौचालय फिट - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के औली में हाल ही में हुई गुप्ता बंधुओं के दो बेटों की 200 करोड़ की शादी के बाद वहां बने शौचालय पिट भर गए। जिससे वे पिट ओवर फ्लो होने से वहां चारों तरफ गंदगी फैल रही है।  
विज्ञापन

2 of 8
औली में शाही शादी के बाद भरे शौचालय पिट - फोटो : अमर उजाला
औली में बहुचर्चित शाही शादी समारोह के लिए 36 अस्थायी शौचालय बनाए गए थे। इनमें से जोशीमठ पालिका प्रशासन की ओर से 33 टैंकों से सीवर का निस्तारण कर दिया गया है। क्लिप टॉप क्लब के इर्द गिर्द भारी मात्रा में गंदगी पर पालिका ने क्लब का 25 हजार रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन

3 of 8
औली में शाही शादी के बाद भरे शौचालय पिट - फोटो : अमर उजाला
औली में गुप्ता बंधुओं की शाही शादी संपन्न हो चुकी है, लेकिन यहां जगह-जगह पड़ी गंदगी को साफ करने में जोशीमठ पालिका कर्मियों और पर्यावरण मित्रों के पसीने छूट रहे हैं। बारिश होने से यहां सीवर का गंदा पानी नालों में बह रहा है, साथ ही कई जगहों पर सीवर की गंदगी तालाब में तब्दील हो गई है। 

4 of 8
औली में शाही शादी के बाद भरे शौचालय पिट - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद गीले कूड़े को उठाने में भी पर्यावरण मित्रों को दिक्कतें आ रही हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रसाद नौटियाल ने बताया कि 33 सीवर टैंकों से सीवर का निस्तारण कर दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
औली में शाही शादी के बाद भरे शौचालय पिट - फोटो : अमर उजाला
तीन टैंकों की सफाई की जा रही है। समारोह स्थल से कूड़ा निस्तारण का कार्य भी जारी है। क्लिप टॉप क्लब के पीछे गंदगी फैलाने पर पालिका ने क्लब का 25 हजार रुपये का चालान काटा है। 
विज्ञापन

6 of 8
औली में शाही शादी के बाद भरे शौचालय पिट - फोटो : अमर उजाला
औली में शाही शादी समारोह के शादी मंडप, ग्लास हाउस और टेंट कॉलोनी को उखाड़ने में लगे ई फेक्टर कंपनी के सौ से अधिक मजदूरों को शौचालय की व्यवस्था न होने से वे खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

7 of 8
औली में शाही शादी के बाद कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
शादी के लिए यहां स्थापित किए गए 36 अस्थायी शौचालय तो उखाड़ दिए गए हैं, लेकिन मजदूरों के लिए औली में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि पालिका की टीम शीघ्र औली का निरीक्षण कर मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

8 of 8
औली में शाही शादी के बाद कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
कूड़ा हटाने का काम 30 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 30 जून तक कूड़ा हटाने के बाद इस पर आए खर्चे का आकलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें