फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विंडीज कप्तान ने विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर दिया कुछ ऐसा बयान...

Wed, 14 Feb 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली
पूर्व विंडीज कप्तान एल्विन कालीचरण ने विराट कोहली की परफॉर्मेंस को लेकर कुछ ऐसा कहा जो हर क्रिकेट प्रेमी को जानना चाहिए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
alvin kallicharan - फोटो : amar ujala
‘भारतीय कप्तान विराट कोहली और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स की तुलना बेमानी है। विवियन अपने दौर और कोहली अपने दौर के खतरनाक, आक्रामक और महान बल्लेबाज हैं।’ यह कहना है पूर्व विंडीज कप्तान एल्विन कालीचरण का। वह शनिवार को रुद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे। इस दौरान पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल - फोटो : self
आईपीएल पर उनका कहना है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है और पैसा भी। विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में नाबाद 160 रन बनाए, इसमें 100 रन सिर्फ दौड़कर लिए। यह उनके क्लास और फिटनेस का ही कमाल है। साथ ही वह टीम के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
 

4 of 6
वेस्टइंडीज टीम
पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि उनके पूर्वज भारत के थे। इसलिए उन्हें भी भारत से गहरा लगाव है। खराब दौर से गुजर रही वेस्टइंडीज की टीम के बारे में उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि खिलाड़ी मेहनत कर दमदार वापसी करेंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 6
वेस्टइंडीज - फोटो : getty
भारतीय मूल के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सर कालीचरण ने कहा कि 14 साल की उम्र तक गॉयना में गन्ने और धान के खेतों में काम करने के साथ ही वह गलियों में क्रिकेट खेला करते थे। उनकी प्रतिभा को मंच मिला और वर्ष 1966 में स्थानीय टीम फिर वेस्टइंडीज टीम की ओर से खेलने का मौका मिला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रिकेट
उन्होंने 1972 से 1981 तक वेस्टइंडीज के लिए खेला और 1975, 1779 में विश्वकप जीतने वाली टीम में भी शामिल रहे। क्लाइव लॉयड के इस्तीफा देने पर 1977-1978 के बीच उन्हें वेस्टइंडीज की कप्तानी सौंपी गई थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर रहे कालीचरण ने 66 टेस्ट मैच और 31 वनडे मैच खेलें। उनके नाम 12 टेस्ट शतक हैं। टी-20 क्रिकेट को लेकर किए गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भले ही इस छोटे फारमेट से क्रिकेट का रोमांच बढ़ गया है, लेकिन क्लास टेस्ट क्रिकेट ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें