फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh: ...जब अपनी पुरानी तस्वीर देख रुक गए थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, जौलीग्रांट से हैं विशेष यादें

Fri, 27 Dec 2024 09:44 AM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Former PM Manmohan Singh: आर्थिक सुधारों के जनक और 10 वर्ष तक देश की कमान संभालने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वे भारतीय राजनीति की ऐसी शख्सियत थे, जो बेहद कम बोलते थे। मगर जब बोलते, तो बेहद मजबूती से। जौलीग्रांट से भी उनके विशेष यादें रही हैं। आइए आपको बताते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जौलीग्रांट से विशेष यादें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जौलीग्रांट से विशेष यादें हैं। वह यहां दो बार आए थे। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र की खूब तारीफ भी की थी। वर्ष 2018 में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए पूर्व प्रधानमंत्री को जब यहां प्रदर्शनी में अपनी पुरानी फोटो दिखी तो वह फोटो के सामने कुछ देर रुके और मुस्कराए।

फिर उन्होंने संस्थान से जुड़े संस्मरण भी सुनाए। मनमोहन सिंह साल 1994 में पहली बार हिमालयन हॉस्पिटल की ओपीडी के उद्घाटन में शामिल होने आए थे। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि उस समय वह केंद्रीय वित्तमंत्री थे। दूसरी बार वह तब यहां आए। जब वह देश के प्रधानमंत्री थे।

मनमोहन सिंह नवंबर 2018 में डाॅ. स्वामी राम के महासमाधि दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। डाॅ. धस्माना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वामी राम सेंटर में लगाई गई प्रदर्शनी में उन्हें वर्ष 1994 की अपनी फोटो दिखी। जिसमें वह भारत सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए यहां कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन

2 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जौलीग्रांट से विशेष यादें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी पुरानी फोटो देख वह कुछ देर के लिए रुके और हल्का सा मुस्कराए।
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वामी राम सेंटर में संस्थान में आने वाले हर गणमान्य की कार्यक्रम के दौरान तस्वीरें लगाई जाती हैं।

4 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री का व्यवहार काफी सादगीपूर्ण था। वह प्रोटोकॉल व चमक-दमक से दूर रहते थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चकराता लोखंडी में वाहन हादसा...घूमने निकले थे छह दोस्त, तेज रफ्तार कार पैरापिट तोड़ खाई में गिरी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : एक्स@@RahulGandhi
उनके निधन पर स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने दुख जताया। उन्होंने कहा देश की आर्थिकी को गति देने में उनका अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें