फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड में हो रहा ये बड़ा फर्जीवाड़ा, ध्यान दें वरना आप भी बन जाएंगे बेवकूफ

Thu, 07 Sep 2017 08:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
aadhar
आधार कार्ड बनवाने को लेकर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। अगर आपने इस बात पर गौर नहीं किया तो आप भी बेवकूफ बन सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
आधार कार्ड - फोटो : Getty Images
देहरादून के चकराता रोड स्थित गोयल फोटो स्टूडियो के पास खुले आधार सेंटर पर आधार कार्ड बनाने के लिए रुपये लेने का मामला सामने आया है। लोगों की शिकायत है कि आधार कार्ड बनाने के एवज पर सेंटर में तैनात कर्मचारी से 100 से 150 रुपये तक वसूल रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
aadhar card
मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की गई है। चकराता रोड निवासी देवाशीष मित्रा ने बताया कि बच्चों के आधार कार्ड पंजीकरण के उनसे 150 रुपये लिए गए। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत सीएम से लेकर डीएम तक की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

 

4 of 6
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI
उनके अलावा अन्य लोगों ने भी आधार कार्ड सेंटर पर तैनात कर्मचारियों पर कार्ड बनाने के लिए 100 से 150 रुपये लेने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन को ट्विट किया गया है। जिलाधिकारी ने एसएसपी और एसपी ट्रैफिक समेत अन्य अधिकारियों को रि-ट्विट भी किया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
aadhar card
आधार केंद्र से पैसे वसूलने की शिकायत मिली है, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है। उक्त सेंटर के अलावा अन्य सेंटरों की भी जांच की जाएगी। आरोप सही पाए गए तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
- एसए मुरुगेशन, जिलाधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Fraud
जिलाधिकारी स्तर से इस मामले को देखने को कहा गया था, लेकिन आधार सेंटर की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। ऐसे में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को मामले की जांच करने को कहा गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोप सही हैं या गलत। 
- बीर सिंह बुदियाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें