सनातन संस्कृति और वैदिक रीतियों के अनुसार उपनयन संस्कार केवल पुरुषों का ही होता है। पर 21वीं सदी में नौ विदेशी महिलाओं ने इस मिथक को तोड़ते हुए न केवल भारतीय संस्कृति को आत्मसात किया, बल्कि जनेऊ धारण करने के साथ ही गायत्री मंत्र की सामूहिक दीक्षा लेकर एक नई परंपरा को जन्म दिया।
विज्ञापन
PICS: इन विदेशी महिलाओं ने जनेऊ धारण्ा कर 'बदली' परंपरा
2 of 5
वैदिक रीतियों के अनुसार इस संस्कार में पुरुषों को जनेऊ धारण कराई जाती है। ऐसी लोकधारणा सदियों से चली आ रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान विभिन्न प्रांतों से आए 13 अन्य पुरुषों ने भी जनेऊ धारण कर गायत्री मंत्र की दीक्षा ली। महिलाओं के मुंडन को छोड़कर बाकी रीतियां समान रूप से संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
PICS: इन विदेशी महिलाओं ने जनेऊ धारण्ा कर 'बदली' परंपरा
3 of 5
लगभग चार घंटे से अधिक समय तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित यह अहम धार्मिक अनुष्ठान भीमताल स्थित और एक होटल में बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ हल्दूचौड़ की ओर से कराया गया। ग्रेटर भीमताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद गुणवंत ने बताया कि देशी विदेशी सैलानियों का यह दल उनके होटल में पिछले कुछ दिन से रुका है।
PICS: इन विदेशी महिलाओं ने जनेऊ धारण्ा कर 'बदली' परंपरा
4 of 5
उन्होंने बताया कि दल में शामिल सभी लोग भारतीय संस्कृति और संस्कारों से प्रभावित हैं। कई दिनों से वे ऋषि संस्कृति का अध्ययन कर रहे हैं। भारतीय ग्रंथों को समझने के लिए विदेशी सैलानी संस्कृत भी सीख रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गायत्री शक्तिपीठ के हरिदत्त सती और रघुवंश दुबे ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और हवन के बाद सभी 22 लोगों (9 विदेशी महिलाओं समेत) को जनेऊ धारण कराया।
PICS: इन विदेशी महिलाओं ने जनेऊ धारण्ा कर 'बदली' परंपरा
5 of 5
इनमें स्लोवाकिया निवासी जैन जैवोरिक, यूक्रेन निवासी ओलेक्जेंड्रा सैलीरोन, न्यूजीलैंड की रोजी गुल्हनतामन, कनाडा निवासी जेस्टीन जैगोस, यूएस निवासी जितेंद्र चौवान, यूएसए निवासी कैंडी एल्टमन, रूस निवासी स्वेथानी मोरोजोवा, नाटालियो फेडरोवा और यूएसए निवासी जियालिसा क्रहान समेत पंजाब के वरुण वेदी, राजस्थान के विकास सास्वत, हैदराबाद की रानी संवेला, निरम एल्याकर, दिल्ली के गौरव भाल, एविथ गैंट्रा, श्रीकुमार, दीपक कलकोटी, बंगलूरू के अर्नब नंदी, इलाहाबाद के अक्षत पांडे, कर्नाटक की नवेदिता संदीप और दिल्ली की नताशा शामिल थे। (फोटो/स्टोरीः चंद्रेश पांडे)