मां नंदा के जागर से भक्तिमय हुई उत्तराखंड उदय की शाम, लोक गायकों ने बिखेरा अपनी आवाज का जादू
Sat, 04 Nov 2017 07:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
uttarakhand
पवेलियन मैदान में आयोजित उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह 2017 कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री बसंती बिष्ट ने मां नंदा के जागर से की। तस्वीरों में देखिए...
uttarakhand
मां नंदा के जागर से सारा माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं लोक कलाकारों ने भी पहाड़ी लोक गीतों से महौल को रंगीन बना दिया।
uttarakhand
रेखा धस्माना उनियाल, मित सागर, रजनीकांत सेमवाल, अमित सागर, सनी दयाल, संगीता ढौंडियाल, सदाबहार रेखा धस्माना उनियाल, ओम बधाणी, पूनम सती, शाश्वत पंडित, धूम सिंह रावत और हेमा करासी सांस्कृतिक महोत्सव में चार चांद लगा दिए।
uttarakhand
उनके गीतों पर श्रोता जमकर झूमे। वहीं लोगों ने भी उनके गीतों के साथ गीत गुनगुनाए और सुरों की चासनी में डूब गए।
uttarakhand
बता दें कि, विकास फाउंडेशन, वरदान और अमर उजाला की ओर से उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया जा रहा है।