पूर्व प्रधान तेजपाल पटवाल ने बताया कि बारिश से कई घरों में करंट दौड़ने लगा, जिससे अफरातफरी मच गई। घमंडपुर में सड़क में जलभराव होने पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर जेसीबी भेजी गई। जैसे ही जेसीबी ने जलभराव को रोकने के लिए चैनलाइज का काम शुरू किया, वैसे ही ग्रामीण भड़क उठे। आरोप है कि ग्रामीणों ने नगर निगम कर्मियों के साथ अभद्रता की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत करवाया और नाली खुलवाकर बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था की। मवाकोट में जगदेव मंदिर के आसपास के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। नंदपुर की पूर्व प्रधान और श्रम बोर्ड की सदस्य शशिबाला केष्टवाल के अनुरोध पर उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने मौका-मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों को नदी के पानी का बहाव नदी की ओर करने का आश्वासन दिया। उफनते तेलीस्रोत में शीतलपुर गांव से लगी कई मीटर सुरक्षा दीवार बह गई।