उत्तरकाशी में आपदा
- फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती नौ मरीजों में से आठ की हालत स्थिर है। वहीं देर शाम सचिव चिकित्सा ने अस्पताल का दौरा कर मरीजों के इलाज की जानकारी ली और हरसंभव इलाज का आश्वासन दिया। उत्तरकाशी के आराकोट समेत कई इलाकों में बादल फटने से हुई भारी तबाही और जानमाल के नुुकसान की भरपाई को लेकर जहां राज्य सरकार की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दून अस्पताल में भर्ती आपदा पीड़ितों के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां व अन्य चीजें नहीं मुहैया कराई जा रही हैं।