फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव लेकर लौट रहे थे गांव, पलक झपकते ही काल के मुंह में समा गए एक ही परिवार के पांच लोग, तस्वीरें...

Wed, 16 Oct 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, विकासनगर(देहरादून)
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के विकासनगर में लाखामंडल निवासी बूटाराम गौड़ के परिवार पर मंगलवार का दिन कहर बनकर टूटा। एक ही झटके में उनका भरा-पूरा परिवार तिनके की तरह बिखर गया। उनके परिवार के पांच सदस्य एक साथ काल के मुंह में समा गए।
विज्ञापन

2 of 6
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिस समय कार हादसे का शिकार हुई उस समय बूटाराम अपने छोटे भाई विनोद के साथ आगे चल रही एंबुलेंस में सवार थे। वह विनोद की पत्नी के शव को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों साथ गांव जा रहे थे। एक दिन पूर्व ही विनोद की पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एंबुलेंस सिलासू बैंड को पार कर आगे निकल गई जबकि कार पीछे छूट गई। कुछ दूर चलने के बाद जब एंबुलेंस के पीछे चल रही कार नजर नहीं आई तो उन्होंने ड्राइवर से एंबुलेंस को बैक लेने के लिए बोला। 

4 of 6
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
सिलासू बैंड के पास पहुंचने पर उन्हें वाहन खाई में गिरा दिखा। उन्होंने खाई में नीचे उतर कर देखा तो परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो चुकी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बबीता और अंकुश को उपचार के लिए देहरादून जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से पूरे लाखामंडल गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चुनावी तैयारियों में लगे लोगों ने भी सारी तैयारियां छोड़ दी। हादसे के बाद से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। हादसे के बाद कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पोस्टमार्टम के बाद शाम जब शवों को गांव में लाया गया तो पूरा गांव आंसुओं में डूब गया। शाम को सभी शवों का एक साथ सेरा लाखामंडल स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया  गया। हादसे का शिकार हुई दर्शनी देहरादून स्थित एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें