फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों को लेकर RBI का बड़ा फैसला, एक अप्रैल से बंद हो जाएंगे ये पांच बैंक

Wed, 22 Mar 2017 10:25 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
आरबीआई ने उत्तराखंड के बैंकों को लेकर एक अहम न‌िर्णय ल‌िया है। एक अप्रैल से प्रदेश के सबसे पुराने पांच बैंक बंद कर द‌िए जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : demo pic
स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर(एसबीबीजे), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद(एसबीएच), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर(एसबीएम), स्टेट बैंक ऑफ पटियाला(एसबीपी) और स्टेट बैंक ऑफ त्रावनकोर(एसबीटी) एक अप्रैल से इतिहास बन जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रिजर्व बैंक ने इन सभी बैंकों के लिए आदेश जारी कर दिया है। यह सभी बैंक अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तौर पर काम करेंगे। आरबीआई के इस आदेश से उत्तराखंड में इन बैंकों की 28 शाखाओं के 550 से ज्यादा कर्मचारी और एक लाख से ज्यादा खाताधारक प्रभावित होंगे। 

4 of 8
- फोटो : Pintrest
आरबीआई के आदेश के मुताबिक इन सभी बैंकों का एसबीआई में मर्जर किया जा रहा है। आरबीआई की प्रिंसिपल एडवाइजर अल्पना किल्लावाला ने इसकी सूचना जारी की है।

 
विज्ञापन

5 of 8
उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि सहयोगी बैंकों की प्रदेश में 28 शाखाएं हैं। इन सभी शाखाओं में सर्वर बदलने में तो समय लगेगा लेकिन इनकी जिम्मेदारी अब एसबीआई के पास पहुंच जाएगी। 

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : demo pic
एसबीआई एक अप्रैल से इनका कामकाज देखेगा। उन्होंने बताया कि इस मर्जर से एक नुकसान यह होगा कि तमाम ब्रांच बंद हो जाएंगी। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में गांधी रोड पर एसबीआई के बगल में ही स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, एसबीआई मुख्य शाखा के पास स्थित एसबीपी का रीजनल कार्यालय, सहारनपुर रोड पर एसबीबीजे के निकट स्थित एसबीआई है।
विज्ञापन

8 of 8
इन सभी जगहों पर सहयोगी बैंकों की शाखाएं बंद हो जाएंगी। इनके खातों को एसबीआई में शिफ्ट करने के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को दूसरी शाखाओं में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें