आईएसबीटी रोड पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। वाहन की टक्कर से बेकाबू हुई बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
बाइक सवार तीनों छात्र औंधे मुंह सड़क के दूसरी तरफ जा गिरे। हादसे में छात्रों के मुंह और हाथों में चोटें आई है। घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
पटेलनगर के माजरा रोड स्थित सीएमए स्कूल के तीन छात्र मंगलवार को छुट्टी के बाद बाइक पर सवार होकर आईएसबीटी की तरफ जा रहे थे।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
छात्रों की बाइक भी स्पीड पर थी। इसी बीच तेजी से निकली दूसरी बाइक की छात्रों की बाइक में साइड लग गई। परिणाम स्वरूप असंतुलित होकर बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
बाइक से उछल कर तीनों छात्र सड़क के दूसरी तरफ औंधे मुंह जा गिरे। गनीमत यह रही कि उस समय सामने कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल तीनों छात्रों को टैंपू की मदद से प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका उपचार हुआ। छात्रों के मुंह और हाथों पर चोटें आई है। हादसे के बाद दूसरा बाइक चालक भागने में सफल हो गया। पुलिस इस मामले में किसी तरह की सूचना से इंकार कर रही है।