वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने देहरादून के बालावाला क्षेत्र से दुर्लभ प्रजाति के सांपों में शुमार पार्शियल कोबरा को पकड़ा है। रेस्क्यू टीम विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहला मौका है जब राजधानी से पार्शियल कोबरा पकड़ा गया है।
विज्ञापन
2 of 5
cobra
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार वन विभाग को बालावाला क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक घर में कोबरा निकलने की सूचना दी। सूचना पर रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
3 of 5
cobra
- फोटो : amar ujala
टीम में शामिल वनकर्मी पार्शियल कोबरा को देखकर हैरान रह गए। काफी जद्दोजहद के बाद रेस्क्यू टीम ने कोबरा को पकड़ा। इसके बाद वनकर्मियों ओर लोगों ने राहत की सांस ली।
4 of 5
cobra
- फोटो : amar ujala
विशेषज्ञों के मुताबिक आधा सफेद और आधा काला होने की वजह से पार्शियल कोबरा को बेहद दुर्लभ माना जाता है। बताया कि पार्शियल कोबरा बेहद खतरनाक और हमलावर होता है।